• Home
  • Travel
  • Life Style
    • Category
    • Category
    • Category
  • About
  • Contact
  • Download

Thought Leader

Thought leaders are the informed opinion leaders and the go-to people in their field of expertised.

facebook twitter tumblr instagram linkedin

लाइफस्टाइल डेस्क. फास्ट लाइफ में लोग सर्विस भी फास्ट चाहते हैं। ऐसी ही फटाफट होने वाली, आसान और तुरंत मिलने वाली सर्विस है - डिप पाउडर मैनिक्योर। साधारण नेल लैकर दो दिन के अंदर चिप हो जाता है। जेल मैनिक्योर लगभग दो हफ्ते चलता है, लेकिन डिप पाउडर मैनिरक्योर एक महीने तक चलता है।

क्या है डिप पाउडर मैनिक्योर?

इसे रेग्यूलर और एक्रिलिक मैनिक्योर के बीच का मैनिक्योर बोल सकते हैं। सबसे पहले नाखून को पूरी तरह ऑइल फ्री किया जाता है। इसके बाद बेस कोट लगाया जाता है। फिर एक रंगीन पाउडर से नाखुन को कोट किया जाता है। पाउडर को कई परतों में नाखून पर चढ़ाया जाता है। नतीजा- सुपर स्मूद ड्यूरेबल मौनिक्योर, जो तीन हफ्ते से ज्यादा समय तक बना रहता है। डिप प्रोसेस बेहद मजेदार होता है और रंग भी बहुत खिले-खिले दिखते हैं।

डिप पाउडर के इस्तेमाल के बाद कुछ ऐसे दिखेंगे नाखून।

कितना सुरक्षित है?

इस मैनिक्योर को बेहद आसानी से किया जा सकता है, लेकिन ध्यान न दिया तो यह इंफेक्शन भी दे सकता है। इसे करने का सबसे सुरक्षित तरीका है ब्रश का इस्तेमाल करना। इस तरह आप कई लोगों द्वारा इस्तेमाल किए गए पाउडर में नाखून डिप करने से बचते हैं। जहां तक हो सके सर्टिफाइड पाउडर का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इससे नाखून कम डैमेज होते हैं। ग्लू की वजह से नाखून पर पाउडर लंबे समय तक लगा रहता है। निकालने की प्रक्रिया काफी लंबी होती है। नाखून को एसिटोन में डालकर रखा जाता है फिर बफिंग की जाती है जिससे वह नर्म हो जाते हैं। बार-बार डिप मैनिक्योर करने से नाखून को स्थाई नुकसान भी हो सकता है। नाखून डीहाइड्रेट हो सकते हैं, फंगल इंफेक्शन हो सकता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि डिप पाउडर मैनिक्योर के साथ आपको कई तरह की सावधानियां बरतनी पड़ेंगी। जैसे- नाखुन को लगातार हाइड्रेटेड रखें, क्यूटिकल ऑइल और हैंड क्रीम का लगातार उपयोग करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dip powder manicure will give instant glow to your nails


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2v5XAcN
via
Share
Tweet
Pin
Share
No Comments

लाइफस्टाइल डेस्क. गर्मियों का मौसम आने वाला है और साथ में चिपचिपापन और टैनिंग की टेंशन भी। कॉलेज स्टूडेंट्स और टीनएजर्स के लिए सन टैनिंग बड़ी गंभीर समस्या होती है क्योंकि वे काफी समय धूप में रहते हैं। वैसे तो हमारे पूरे शरीर को धूप की किरणों से बचाना चाहिए, लेकिन पैरों पर अधिक ध्यान देना चाहिए क्योंकि पैर सबसे जल्दी टैन होते हैं। स्किन लाइटनिंग से अनइवन स्किन टोन इवन हो जाती है और टैनिंग हट जाती है। बाजार में कई ब्लीचिंग एजेंट्स आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन आप घर बैठे भी इन मास्क्स और ट्रीटमेंट से पैरों की स्किन लाइटनिंग कर सकती हैं।

दही व टमाटर फुट मास्क

टमाटर में नैचुरल ब्लीच होता है इसलिए टैनिंग हटाने के लिए इसके रस का इस्तेमाल किया जाता है। घर बैठे टैनिंग हटाने के लिए एक कटोरी में दही निकाल लें, फिर टमाटर को आधा काटकर दही में डिप करें। फिर उसी टमाटर से पैरों पर स्क्रब करलें। अब मास्क बनाने के लिए टमाटर के गूदे में चन्दन पाउडर मिला लें, इसे पैरों पर लगाएं और जब मास्क सूख जाए तो इसे धो लें। इस मास्क से पैरों की त्वचा तो साफ होती ही है, साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है।

एप्पल साइडर विनेगर और सेंधा नमक

विनेगर में कई सारे ब्यूटी बेनिफिट्स होते हैं। यह मास्क बनाने के लिए आधा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर में एक चम्मच सेंधा नमक मिलाएं। एक बाल्टी में गुनगुना पानी भरें और उसमें विनेगर और नमक का मिक्सचर डाल लें। इस पानी में 10 मिनट के लिए पैरों को भिगो लें। इसके बाद अच्छे से स्क्रब करें और दोबारा धोएं।

खीरा और नीबू का रस

एक खीरा लें और इसे आधा काट लें और कुचल दें। कुचलने के बाद इसका रस निकालें। चार बड़े चम्मच खीरे का रस लें और इसमें नीबू का थोड़ा-सा रस मिलाएं। अब इस मिक्शचर को पैरों पर लगाएं। इसे कुछ समय के लिए सेट होने दें फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।

संतरे के छिलके और फ्रेश क्रीम मास्क

संतरे में विटामिन सी भरपूर होता है जो त्वचा के लिए एक एंटी-ऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। यह त्वचा के टेक्सचर और रंग को दुरुस्त करने में मदद करता है और रंग को लाइट भी करता है। इसे बनाने के लिए संतरे के सूखे छिलके को मिक्सी में पीस लें। इस पाउडर में एक चम्मच फ्रेश क्रीम मिला लें। इस मिक्सचर से पैरों पर अच्छे से स्क्रब करें फिर 30 से 40 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।

स्पेशल टिप: कई विशेषज्ञों का मानना है कि हाथों और पैरों पर मेकअप फाउंडेशन का उपयोग उन्हें टैनिंग से बचा सकता है। फाउंडेशन अल्ट्रावाइलेट किरणों को सीधे त्वचा में घुसने से रोकता है और सनस्क्रीन के इस्तेमाल के बाद लगाया जा सकता है ताकि त्वचा को पूरी तरह से नुकसान होने से बचाया जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Try these tips to protect your feet from tanning in summer


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VcTkTy
via
Share
Tweet
Pin
Share
No Comments
लाइफस्टाइल डेस्क. फिलीपींस में वेस्टर्न मिंडानाओ स्टेट यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट मेवरिक ने अपनी बहन को खुश करने के लिए बेहद खूबसूत ड्रेस डिज़ाइन की। मेवरिक के डिजाइनिंग सेंस ने सभी को हैरान कर दिया। ड्रेस को देखकर यकीन करना मुश्किल है कि किसी शख्स ने इसे एक हफ्ते के अंदर उसे हाथों से बनाया है। खबर सामने आते ही मेवरिक की ड्रेस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

महंगी ड्रेस के लिए नहीं थे पैसे
मेवरिक की बहन लू कियान्ना जूनियर हाई स्कूल की स्टूडेंट हैं। हाल ही में वैलेंटाइन्स डे के दिन उनके स्कूल में एक पार्टी हुई थी जिसके लिए उन्हें एक ड्रेस की तलाश थी। प्रोम नाइट में पहने जाने वाली ड्रेस खरीदना तो दूर उनके पास रेंट पर लेने के लिए भी पैसे नहीं थे। ड्रेस ना होने पर कियान्ना काफी परेशान थीं। बहन को परेशान देखकर मेवरिक ने अपने हाथों से ड्रेस बनाने का सोचा।
मेवरिक द्वारा बनाई गई डिज़ाइनर ड्रेस।

ऑनलाइन वीडियो देखकर सीखा ड्रेस बनाना

आर्ट और कल्चर के स्टूडेंट मेवरिक को ड्रेस बनाने की जरा भी समझ नहीं थी। उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो देखकर ड्रेस बनाना सीखा। कई दिनों की कोशिशों के बाद उन्होंने एक खूबसूरत नीली ड्रेस को तैयार की। ड्रेस को इतना परफेक्ट बनाया गया है कि इसमें गलती निकाल पाना मुश्किल है।
हाथों से कपड़ो में लगाए गए हैं लेस और फूल।

दोस्तों से पैसे उधार लेकर मेवरिक ने बनाई ड्रेस

बहन के लिए बनाई गई इस ड्रेस में लगने वाले सामान को खरीदने में मेवरिक के दोस्तों ने मदद की थी। मेवरिक ने सोशल मीडिया में ड्रेस की तस्वीर शेयर करने के साथ अपने दोस्तों को भी पैसे देने के लिए शुक्रिया कहा है। इस ड्रेस को बनाने में कुल 3000 पेसो (फिलीपिंस करेंसी) का इस्तेमाल किया है।
सादे कपड़े को ऐसे बनाया गया है डिजाइनर।
हाथों से की पूरी सिलाई
मेवरिक ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने सादे नीले कपड़े को आकर्षित बनाने के लिए अपने हाथों से इसमें लेस लगाई है। मेवरिक की मां ने भी सभी हिस्सों को सिलाई मशीन से जोड़ा है। ड्रेस को बनाने के लिए मेवरिक कई रातों तक नहीं सोए थे। तस्वीरें सामने आते ही दुनियाभर में मेवरिक की ड्रेस की तारीफ हो रही है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sister did not have money to buy dress, brother took money from friends and made Hand Made designer dress


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HFisdE
via
Share
Tweet
Pin
Share
No Comments
लाइफस्टाइल डेस्क. जीवन की एक दुर्घटना कुछ समय के लिए आपको रोक सकती है लेकिन कुछ साबित करने की उम्मीद को खत्म नहीं कर सकती। दिल्ली की फिटनेस एक्सपर्ट निधि मोहन इसी का उदाहरण हैं। कुछ सालों पहले एक्सीडेंट में हाथों की गंभीर चोट के बावजूद बॉडी को फिट बनाया। दूसरों से ज्यादा वजन उठाया। डाइट में सिर्फ शाकाहार खाने को शामिल करके मिसाल कायम की। आज निधि देश की जानी-मानी फिटनेस ट्रेनर हैं और पिछले 14 सालों से फिटनेस और ब्यूटी के क्षेत्र में काम कर रही हैं।

3 साल पहले शाकाहारी डाइट फॉलो की
36 साल की निधि पर हमेशा से ही फिटनेस का जुनून सवार था। हाथों में कई तरह की चोट लगने के बाद जब उन्हें वजन उठाने के लिए मना किया गया तो योग को अपने रूटीन में शामिल किया। योगा शुरू करते ही निधि ने अपने खाने पीने के बारे में भी विचार बदल लिए। 3 साल पहले सिर्फ शाकाहारी खाने को डाइट में शामिल किया। दूध, घी, पनीर समेत हर वो चीज़ से दूरी बनाई जो जानवर से बनी हो।
हैवी वर्कआउट के लिए भी नहीं बदला खानपान
हैवी वर्कआउट के दौरान कई लोगों ने उन्हें प्रोटीन और कैल्शियम के लिए मांसाहारी लेने की सलाह दी लेकिन उन्होंने दाल और अनाज़ से ही पोषक तत्वों की पूर्ति की। निधी ने फूड और केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की हुई है। निधी ने साल 2015 में खुद को पूरी तरह से शाकाहारी कर लिया। कुछ सालों पहले मांसाहारी होने पर वो केवल 50 किलो का ही वज़न उठाती थीं लेकिन डाइट में बदलाव करके अब 80 किलो वज़न उठाना भी उनके लिए बाएं हाथ का खेल बन गया है।
## सही तरह का खाना चुनना है जरुरी
कई लोगों को भ्रम है कि शाकाहारी खाना खाने से हडि्डयां कमज़ोर होती हैं और शरीर को जरुरी प्रोटीन और पोषक तत्व नहीं मिलते। लेकिन निधी कहती हैं कि दाल और अनाज का सेवन करने से शरीर को जरुरी प्रोटीन मिलता है। हम ज्यादातर ऐसे खाने और अनाज़ का सेवन करते हैं जिसे कई बार प्रोसेस्ड किया जा चुका है। ऐसा अनाज शरीर को कम फायदा पहुंचाता है, इसलिए छिलके वाले और कम प्रोसेस हुए अनाज़ का ही इस्तेमाल करें।
## दूध के बदले फलियों से लेती हैं प्रोटीन
निधी मोहन के मुताबिक, दो कटोरी फलियों में 700 मिली ग्राम प्रोटीन मिलता है जो रोज़ के ज़रुरी प्रोटीन का 70 प्रतिशत होता है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि अगर इसके बदले आप प्रोटीन के लिए दूध का सेवन करेंगे तो आपको आधा लीटर दूध पीना होगा। 36 साल निधि एक पॉपुलर फिटनेस इन्फ्लूएंसर, फूड साइंटिस्ट और पूमा की ब्रांड एंबेस्सेडर भी हैं। वह दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में वेलनेस क्लीनिक भी चलाती हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Accident caused hand damage but not encouragement, became famous fitness trainer of the country by adopting vegetarian diet


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Vc7cNU
via
Share
Tweet
Pin
Share
No Comments

लाइफस्टाइल डेस्क. लड़कियों के लिए शादी हो या फिर कोई त्योहार साड़ी से लेकर माडर्न आउटफिट तक को पहनने का आइडिया तो हर किसी के पास होता है। पर, बात जब लड़कों के स्टाइल टिप्स की आती है तो बहुत ही कम लोग सही जानकारी दे पाते हैं। शादी के मौसम में सबसे ज्यादा दुविधा दूल्हे के दोस्तों को होती है कि वो क्या पहनेंं कि सबकी निगाहें बस उन पर ही ठहर जाएं। तो देखें सेलिब्रिटी के ऐसे ही कुछ खास स्टाइल टिप्स जो दूल्हे के दोस्तों के बेहद काम आएंगे।

सिद्धार्थ मल्होत्रा

डिफरेंट बॉटम पसंद करने वाले लड़कों के लिए सिद्धार्थ का ये स्टाइल परफेक्ट है। इसके साथ सिल्क का शर्ट और फ्लोरल ब्लेजर पहनें। फुटवियर के तौर पर लेदर शूज ट्राय करें। अगर आप एसेससरीज पहनने का शौक रखते हैं तो हाथों में ब्रेसलेट पहन सकते हैं।

फ्लोरल ब्लेज़र में सिद्धार्थ मल्होत्रा।

ऋतिक रोशन

कोट के साथ जींस का कॉम्बिनेशन आप पर खूब सूट करेगा। इसके साथ ग्रीन या ब्लैक कलर का टी शर्ट पहनना प्रिफर करें। आप चाहें तो गले में मफलर या स्टाेल के साथ अपने लुक को स्टाइलिश बना सकते हैं। इस ड्रेस के साथ कोई और शूज नहीं, बल्कि लेदर शूज पहनना आपके लिए परफेक्ट रहेगा।

टी-शर्ट के साथ ब्लेजर में रितिक रोशन।

विकी कौशल

अगर आप क्लासिक लुक पसंद करते हैं तो विकी कौशल का स्टाइलिश अवतार बेहद खास है। उनका कोट पेंट दूल्हे के दोस्तों के लिए तो उपयुक्त है ही, साथ ही दूल्हा खुद भी इस तरह के आउटफिट्स से अपने लुक को खास बना सकता है।

क्लासिक सूट में विक्की कौशल।

वरूण धवन

चिकन कुर्ते के साथ कंट्रास्ट कलर की सलवार आपके एथनिक वियर को कंप्लीट लुक देगी। दोस्त की शादी में पहनने के लिए वरुण का ये आउटफिट लड़कों की पहली पसंद बन सकता है। इसके साथ स्टोल कैरी कर आप भीड़ में सबसे अलग दिख सकते हैं।

ट्रडीशनल कुर्ते में वरुण धवन।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Learn the right way to wear clothes from the dressing sense of Bollywood celebs


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37KGM8o
via
Share
Tweet
Pin
Share
No Comments

लाइफस्टाइल डेस्क. पार्टी में जाते हुए कई बार हम यह समझ नहीं पाते हैं कि कब कौन सी ड्रेस पहनना चाहिए। यदि आप भी किसी पार्टी और स्पेशल इवेंट में अटेंशन चाहती हैं तो गोल्डन आउटफिट्स पहनें। यह कलर कभी आउटडेटेड नहीं होता और हमेशा रॉयल लुक देता है।

शर्ट ड्रेस : यदि आप अपने मॉडर्न लुक को बनाए रखना चाहती हैं तो गोल्डन शर्ट ड्रेस ट्राय करें। सगाई से लेकर ईवनिंग पार्टीज में वेस्टर्न वियर का ये ऑप्शन सूट होता है। इसकी बॉर्डर को गोल्डन या सिल्वर मोतियों से सजाकर भी आकर्षक बनाया जा सकता है। कॉलर्ड नेकलाइन रखें।

इसमें आप एकदम परफेक्ट दिखेंगी।

शर्ट ड्रेस।

गाउन : यदि आप पार्टी में जाना चाह रही हैं तो ईवनिंग पार्टी के लिए गोल्डन कलर का गाउन परफेक्ट ऑप्शन रहेगा। इसे सीक्वेंस वर्क से भी खास बनाया जा सकता है। आप चाहें तो अपनी पसंद के अनुसार शीयर गोल्डन ड्रेस ले सकती हैं। डेलिकेट एम्ब्रॉयडरी इसकी खूबसूरती और बढ़ाने में मदद करेगी।

गोल्डन गाउन।

अनारकली: गोल्डन कलर अनारकली के साथ आजकल कंट्रास्ट दुपट्‌टों का चलन है। इसके दामन और दुपट्टे में गोल्डन ऑर्नमेंटल वर्क भी अच्छा लगता है। इसमें आप परफेक्ट दिखेंगी। इस ड्रेस के साथ गोल्ड ज्वेलरी आप पर बेहद सूट करेगी।

गोल्डन अनारकली।

पलाजो : गोल्डन पलाजो की टीमिंग जितनी अच्छी वेस्टर्न वियर के साथ लगती है, उतनी ही एथनिक वियर के साथ भी पसंद की जाती है। इसके लिए टिशु, ब्रोकेड, जैसे रिच सिंथेटिक फैब्रिक का खासतौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। ब्राइट कलर क्रॉप टॉप के साथ गोल्डन पलाजो आपको डिफरेंट लुक देगा। इसके साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी ट्राय करें।

गोल्डन पलाज़ो।

फुटवियर:हेवी वर्क वाली या शाइनी इफेक्ट वाली गोल्डन ड्रेस के साथ मैच करते हुए फुटवियर अच्छे लगते हैं। इसमें ग्लेडियेटर्स से लेकर कोल्हापुरी चप्पल और फ्लैट्स में भी एक से बढ़कर स्टाइल मिल जाएंगी।

गोल्डन फुटवियर।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Look Graceful With Golden Look Try These Dresses


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32ldtbC
via
Share
Tweet
Pin
Share
No Comments
Newer Posts
Older Posts

About me

About Me


Aenean sollicitudin, lorem quis bibendum auctor, nisi elit consequat ipsum, nec sagittis sem nibh id elit. Duis sed odio sit amet nibh vulputate.

Follow Us

Labels

Blogging JIO BLOGGERS LifeStyle PERSONAL GROWTH SOCIAL MEDIA

recent posts

Blog Archive

  • ▼  2020 (48)
    • ▼  May (1)
      • Pritam Nagrale- Digital Marketer, Blogger, YouTub...
    • ►  February (47)
  • ►  2018 (3)
    • ►  September (1)
    • ►  June (2)
  • ►  2017 (1)
    • ►  November (1)
FOLLOW ME @INSTAGRAM

Created with by BeautyTemplates