LifeStyle

by - 12:01 AM

लाइफस्टाइल डेस्क. फैशन ट्रेंड चाहे बदलते रहें लेकिन वेलेंटाइन डे पर पिंक के हर शेड की डिमांड हर साल रहती है। ऐसे कई विकल्प हैं जिनमें पिंक का क्रेज देखते ही बनता है।

पिंक शर्ट

बेबी पिंक से लेकर डार्क शेड तक मानसून का लेटेस्ट ट्रेंड है। इसमें कॉटन से लेकर लिनेन तक फैशन में इन हैं। इसके साथ आप ट्राउजर्स ट्राय कर सकते हैं। ये आपको काफी डिसेंट लुक देगा। ब्लू शर्ट के साथ ग्रे पैंट का कॉम्बिनेशन परफेक्ट है। इसके साथ ब्लैक बेल्ट लगाएं।

पिंक फॉर्मल शर्ट।

जंप सूट

जंप सूट की शॉर्ट से लेकर लाॅन्ग वैरायटी अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं। आपके स्टाइल को बढ़ाने वाली यह ड्रेस हमेशा कमर से फिट होना चाहिए। इसके साथ स्लीक बेल्ट की पेयिरंग भी अच्छी लगती है। जंप सूट के साथ बैग, जूते और एसेसरीज में कॉन्ट्रास्ट कलर चुन सकती हैं।

पिंक जंप सूट।

सॉलिड कलर ब्लेजर

पिंक शॉर्ट सॉलिड कलर ब्लेजर आप कैजुअल से लेकर पार्टी वियर के साथ पहन सकती हैं। इस तरह के ब्लेजर व्हाइट पैंट के साथ अच्छे लगते हैं। व्हाइट पैंट या जींस के साथ इसकी पेयरिंग आउटिंग के लिए परफेक्ट है। साथ में कंट्रास्ट कलर शूज पहनें।

सॉलिड कलर ब्लेजर।

फुटवियर भी गुलाबी

गर्ल्स के लिए हाई हील से लेकर फ्लैट फुटवियर में पिंक ऑन डिमांड है। ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न हर लुक के साथ इसकी पेयरिंग अच्छी लगती है। इसके डिफरेंट शेड पार्टी वियर के साथ भी पसंद किए जाते हैं। पिंक कलर की प्रिंटेड या कोल्हापुरी चप्पल भी आपका लुक बढ़ाने में मदद करेंगी।

पिंक हाई हील्स।

ईयररिंग्स

आपके लुक को बढ़ाने में इस तरह के ईयररिंग्स मदद करेंगे। ये हैवी और लाइट हर तरह की डिजाइन में मिल जाते हैं। इसे पिंक ड्रेस के साथ मैच करके भी पहन सकती हैं। इसमें सोने, मेटल, मोतियों के अलावा पॉम पॉम या फर वाली डिजाइन खूब पसंद की जाती है। इसे मिक्स एंड मैच करके पहनें।

पिंक कलर में थ्रेड ईयररिंग।

इन बातों का रखें ध्यान

  1. पिंक के साथ ग्रीन या व्हाइट का कॉम्बिनेशन इस दिनों ट्रेंडिंग है। नाइट पार्टी के लिए पिंक ड्रेस को गोल्ड थ्रेड वर्क से सजा सकती हैं।
  2. इस कलर के साथ माेनोक्रोमेटिक मेकअप सूट करता है। इसमें आंख, गाल और होंठों का मेकअप एक ही कलर या उसके शेड से किया जाता है।
  3. पिंक कलर के लाइट या डार्क शेड वाले एथनिक वियर के साथ लेस युक्त या ऑक्सीडाइज्ड ऐसेसरीज का चयन कर सबसे अलग नजर आएं।
  4. सेमी ट्रांसपरेंट जैली सैंडिल और स्टिलेटोस आपको स्टाइलिश लुक देंगे। आप हाई हील बूट्स या पम्प्स जैसे फुटवियर से भी पार्टी में छा सकती हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pink color is in trend, you can also get perfect look by adopting pink for style statement


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38s7Kmw
via

You May Also Like

0 Comments