LifeStyle
लाइफस्टाइल डेस्क. दुनिया भर में जहां इनोवेशन तेज़ी से हो रहा है तो आखिर किचन के गेजेट को कैसे नज़रअंदाज़ किया जा सकता है। भारत में अब तक कई ऐसे किचन एप्लायंस आ चुके हैं जो खाना बनाने और किचन से जुड़े कामों में काफी मददगार साबित हो रहे हैं।
बिल्ट-इन वैक्यूम सीलर
खाने को यदि होल्दी तरीके से स्टोर करना है तो वैक्यूम सील किया जा सकता है। अभी तक वैक्यूम सीलर्स अलग से लेने पड़ते थे, जो महंगे भी होते थे। लेकिन अब बिल्ट-इन वैक्यूम सीलर्स मिला करेंगे। इन्हें किचन कैबिन्स या अप्लाएंस में भी लगवाया जा सकेगा।
![](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2020/02/15/vaccum-sealer-1_1581758907.jpg)
मल्टीकुकर
हेल्दी ईटिंग के अंतर्गत अब केवल खाना ही नहीं बल्कि खाना बनाने का तरीका भी शामिल होगा। मल्टी कुकर्स हेल्दी कुकिंग के लिए पहली पसंद बनेंगे। स्लो कुकर की बजाय अब स्टीम बेस्ड विकल्प लिए जाएंगे। स्टीम बेस्ड कुकवेयर में बिना घी-तेल डाले ही पूरा खाना बन जाएगा। स्टीम बेस्ड मील के लिए सभी इंग्रीडिएंट्स इस कुकर में पानी और जरूरी मसाले डालकर एक साथ रख दिए जाएंगे। इस तरह मिनटों में ही खाना पक कर तैयार हो जाएगा।
![](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2020/02/15/multicooker_1581758924.jpg)
फ्रिज क्रांती
इस साल रेफ्रिजरेटर को भी बड़ा अपग्रेड मिलेगा जिसे यूटिलिटी चेंज कहा जा सकता है। फ्रिज अब बेहद वर्सेटाइल और दोगुना उपयोगी साबित होंगे। फ्रिज पर ब्लैक मैट फिनिश सबसे ज्यादा पसंद की जाएगी। हर तरह के खाने के लिए अलग फू़ड जोेन कॉम्बिनेशन दिए जाएंगे। इनमें फ्लेग्जिबल फू़ड जोन भी होंगे जबकि बाकी जोन खास इंग्रीडिएंट्स के लिए होंगे। फ्रिज पर हैंडल भी नहीं दिखाई देंगे। स्मार्ट टेक्नोलॉजी के चलते अब फ्रिज में ऑटो असिस्ट फीचर भी होगा।
![](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2020/02/15/fridge_1581759233.jpg)
ब्लूटुथ सिंक
किचन में वायरलेस ब्लूटुथ डिवाइस का इस्तेमाल किया जाएगा। अपने पुराने ओवन के टाइमर या प्री-हीटिंग के लिए आपको इंतजार नहीं करना पड़ेगा। स्टेट-ऑफ -द-आर्ट रेंज माइक्रोवेव और अन्य कनेक्टेड अप्लाएंस के साथ सिंक होगी। आपका ओवन आपके माइक्रोवेव को बताएगा कि टाइमर कब सिंक करना है। जब इसे उपयोग करेंगे तो लाइट अपने आप ही जल जाएगी।
![](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2020/02/15/bluetooth_1581759262.jpg)
वाईफाई कनेक्शन
मॉडर्न किचन अप्लाएंस अब वायरलेस रूप से कनेक्ट होंगे। इन्हें सीधे स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकेगा। आप अपने किचन की लाइटिंग, फ्रिज का टेंप्रेचर,ओवन और स्टोव टॉप्स का टेंप्रेचर, माइक्रोवेव के टाइमर वगैरह भी स्मार्टफोन से ही कंट्रोल कर सकेंगे।
![](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2020/02/15/wifi_1581759315.jpg)
आइसी वाइट लुक
किचन अप्लाएंस और दीवारों पर आइसी वाइट रंग दिखाई देगा। इससे किचन साफ-सुथरा दिखाई देगा और क्लासी भी लगेगा। व्हर्लपूल ने हाल ही में "आइस कलेक्शन'' के नाम से अपना वाइट अप्लायंस कलेक्शन लॉन्च किया है।
![](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2020/02/15/icy-white_1581759334.jpg)
नॉब्स हटेंगे
भविष्य में लगभग सभी किचन अप्लाएंस में से नॉब्स पूरी तरह से गायब हो जाएंगे। केवल फिंगर टच और स्वाइप कंट्रोल्स होंगे। हाइटेक कंट्रोल्स अब नॉब्स की जगह लेंगे। ये सब इलेक्ट्रोमैग्नेटिक हीट के जरिए संभव होगा। छोटे इंडिकेटर्स भी दिखाई देंगे जिससे फ्लेम को कम ज्यादा कर सकेंगे।
![](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2020/02/15/knobs_1581759354.jpg)
स्टीम अवन
एक्सपर्ट्स मानते है कि किचन अप्लाएंस में आने वाले समय में सबसे ज्यादा मांग स्टीम अवन की ही होगी। यह हेल्दी कुकिंग का बेहतरीन विकल्प साबित होंगे। इनके अलावा कन्वेक्शन स्टीम अवन भी एक विकल्प होगा।
![](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2020/02/15/steam-oven-new_1581759381.jpg)
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uDO9RO
via
0 Comments