LifeStyle

by - 7:35 PM

लाइफस्टाइल डेस्क. 24- 25 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और फर्स्ट लेडी मेलानिया भारत दौरे पर आने वाले हैं।मेलानियाताजमहल देखने पहुंचेंगी। यह पहला मौका नहीं है जब अमेरिकीफर्स्ट लेडी भारत आ रही हैं। इससे पहले जैकेलीन कैनेडी, रोजेलिन कार्टर,लॉरा बुशसे लेकर मिशेल ओबामा तकभारत आईं और यहां की खूबसूरती और कल्चर की तारीफ कर चुकी हैं। अब तकभारत दौरें परआईं यूएस कीकी फर्स्ट लेडीजका सफर… जैकलीन कैनेडी- यूएस फर्स्ट लेडी, 1962

अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडीकी पत्नी जैकलीन कैनेडी 1962 में भारत आने वाली पहली फर्स्ट लेडी थीं। जैकलीन अपनी बहन ली रेट्जविल के साथ भारत दर्शन के लिए आई थीं। अपने इस सफर में जैकलीन ने बच्चों के अस्पताल, गार्डन और राष्ट्रपति भवन समेत कई धार्मिक स्थलों को देखा। भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने जैकलीन का स्वागत किया। जैकलीन ने इस दौरान गुलाबी ड्रेस के साथ मोतियों की माला, हील्स, दस्तानेऔर हैट पहना था। उन्होंनेजयपुर मेंहाथी की सवारी और यहां आमेर स्थितपिछोला तालाब में नाव की सवारी का लुत्फ उठाया। 

राष्ट्रपति भवन में डॉ. राजेंद्र प्रसाद के साथ व्हाइट ड्रेस में जैकलीन कैनेडी।

पैट्रीशिया निक्सन- यूएस फर्स्ट लेडी, 1969

अमेरिका के 37वें राष्ट्रपतिरिचर्ड निक्सन 1969 में अपनी पत्नी पैट्रीशिया निक्सन के साथ भारत दौरे पर आए थे। पैट्रीशिया केवल एक ही दिन के लिए भारत आई थीं। पैट्रीशिया ने इस दिन गुलाबी रंग का मिनी स्कर्ट और ब्लेजर पहना था, साथ ही उन्होंने नीले रंग का स्कार्फ भी गले में लपेटा था। इंदिरा गांधी के साथ पैट्रीशिया निक्सन।

रोजेलिन कार्टर-यूएस फर्स्ट लेडी 1978

अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिम कार्टर साल 1978 में अपनी पत्नी रोजेलिन कार्टर के साथ भारत आए थे। जिम के व्यस्त होने के कारण रोजेलिन अकेले ही भारत घूमी थीं। वेएयरपोर्ट पर सफेद रंग की ड्रेस पहनकर पहुंची थी। भारत दर्शन के दौरान उन्होंने ग्रे रंग के ब्लेजर और स्कर्ट के साथ नीले रंग का स्कार्फ पहना था। रोजेलिन ने दिल्ली के स्कूल में कई बच्चों से भी मुलाकात भीकी थी। पति के साथ दिल्ली के पास दौलतपुरगांवका दौरा करते समय उन्होंने माथे पर तिलक भी लगवाया था। यहां परग्रामीणों ने उन्हें शॉलभेंट किया था। बाद में इस गांव का नाम उनके सम्मान में हमेशा के लिएकार्टरपुरी रख दियागया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के साथ जिम और रोजेलिन कार्टर। बाजू में खड़े हैं अटल बिहारी वाजपेयी।

हिलेरी क्लिंटन-यूएस फर्स्ट लेडी, 1995

1995 में हिलेरी क्लिंटन12 दिवसीय दक्षिण एशिया के दौरे पर पहुंचीं थीं। इसी बीच वेअपनी बेटी चेल्सी क्लिंटन के साथ तीन दिनों के लिए भारत पहुंचीं।भारत में उन्होंने महिलाओं के अधिकार और शिक्षा पर भाषण भी दिया था। यहां उन्होंने आगरा में ताजमहल समेत कई जगहों का दौरा किया। हिलेरी गुलाबी रंग काटॉप और लॉन्गस्कर्ट पहनेताजमहल पहुंची थीं। इसके 2 साल बाद 1997 में भी हिलेरी मदर टेरेसा के अंतिम संस्कार में शामिल होने 














भारत आईं थीं।  ताजमहल के सामने बेटी चेल्सी के साथ हिलेरी।

लॉरा बुश-यूएस फर्स्ट लेडी, 2006

अमेरिका के 43वें राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश और उनकी पत्नी लॉरा बुश साल 2006 में महज 60 घंटेके लिए भारत आए थे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति भवन, नोएडा फिल्म सिटी और मदर टेरेसा मिशनरी चैरिटेबल सेंटर का दौरा किया। अंत में दोनों ने राजघाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। भारत में लॉरा ने ग्रे रंग का कोटपैंट पहना था। मदर टेरेसा मिशनरी चैरिटेबल सेंटर में लॉरा बुश।

मिशेल ओबामा-यूएस फर्स्ट लेडी, 2010

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल 2010 और 2015 में दो बारभारत आएथे। 2010 के दौरे में मिशेल और बराक मुंबई के स्कूल गए थे। इसके बाद 2008 में हुए आतंकवादी हमले 26/11 के पीड़ितों से भीमिले।मिशेल ने अकेले दिल्ली के नेशनल हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट म्यूजियम का भी लुत्फ उठाया था। मिशेल ने इंडियन डिजाइनर विभू मोहपात्रा की डिजाइन की गईफ्लोरल ड्रेस पहनी थी।मुंबई में उन्होंने गरीब बच्चों के साथ बॉलीवुड गाने परडांस भी किया था। मुंबई में बच्चों के साथ डांस करती मिशेल ओबामा

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Melania Trump India Visit | First Ladies Who Visited India List Updated; Michelle Obama, Queen Elizabeth (United Kingdom) , Jacqueline Kennedy (United States)

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bROWiy
via

You May Also Like

0 Comments